SBI Stree Shakti Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए और आर्थिक सक्षम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत की है स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा। इस योजना में महिलाओं को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से बहुत ही कम ब्याज दर में खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा।
इस योजना में महिलाओं को लोन कम ब्याज में लोन दिया जाएगा ताकि वह आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सके और अपने सपने साकार कर सके इस योजना से महिला खुद का बिजनेस स्टार्ट करेगी और उसको अपने परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करना और कम ब्याज पर लोन देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने में मदद करना है।
Stree Shakti yojana 2024 के बारे में जानकारी
स्त्री शक्ति योजना में केंद्र सरकार द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर महिलाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। यह योजना में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अगर कोई महिला अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है लेकिन पैसों के कमी होने के कारण वह बिजनेस स्टार्ट नहीं कर पा रही तो उसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा यह लोन बहुत ही कम ब्याज दर पर दिया जाएगा।
अगर कोई महिला स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत लोन लेना चाहती है तो कम से कम 50% या उससे अधिक हिस्सेदारी बिजनेस में होनी चाहिए। वह यह योजना का लाभ अपने परिवार के कोई व्यक्ति को बिजनेस स्टार्ट करने के लिए लोन नहीं ले सकती। इस योजना में अगर महिला अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती है और उसमें 50% या उससे ज्यादा हिस्सेदारी है तभी वह इस योजना का लाभ ले सकेगी।
SBI Stree Shakti Yojana 2024
योजना का नाम क्या है? | स्त्री शक्ति योजना |
यह योजना किसने आरम्भ की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
योजना लागू राज्य | देश के सभी राज्य |
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है ? | देश की सभी महिलाएं जो खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहती है |
आवेदन कैसे कर सकते हैं ? | ऑफलाइन |
किस योजना का उद्देश्य क्या है ? | महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए |
कौन-कौन से लाभ मिलते हैं ? | महिला की उम्र 18 वर्ष या 18 वर्ष से ज्यादा |
ऑफिशल वेबसाइट | https://sbi.co.in/ |
स्त्री शक्ति योजना का उद्देश्य
Stree Shakti yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वयं का बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देना है। इस योजना में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है और यह बहुत ही कम ब्याज दर पर दिया जाएगा। इस लोन को प्राप्त करके महिला खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है। अगर कोई महिलाओं के पास खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो वह इस योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपए तक की लोन ले सकती है और खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है और आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बन सकती है।
Stree Shakti yojana 2024 के लिए आवश्यक Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
- आवेदन फॉर्म
- बैंक स्टेटमेंट और अगर पार्टनर है तो उसके दस्तावेज
- पिछले 2 साल का आईटीआर
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिजनेस प्लान के साथ लाभ और हानि का विवरण
स्त्री शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता/पात्रता
- यह योजना का लाभ लेने के महिला भारतीय होनी चाहिए।
- जो महिलाएं नया व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए लोन उपलब्ध हैं।
- यदि कोई महिला किसी पहले से ही स्थापित व्यवसाय में 50% या उससे अधिक की मालिक है, तो वह इस योजना के तहत ऋण के लिए पात्र हो सकती है।
- महिला को अपना व्यवसाय स्वयं चलती होनी चाहिए।
- उसे किसी अन्य परिवार के सदस्य की लोन के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं है।
Stree Shakti yojana 2024 में शामिल बिज़नेस
- खेती से संबंधित उत्पादों का व्यापार
- साबुन और डिटर्जेंट का व्यवसाय
- डेयरी व्यवसाय
- कपड़े बनाने का व्यवसाय
- पापड़ बनाने का व्यवसाय
- उर्वरक बेचने का व्यवसाय
- कुटीर उद्योग जैसे मसाले या अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय
- कॉस्मेटिक आइटम या ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय
Read More : अबुआ आवास योजना झारखण्ड 2024
स्त्री शक्ति योजना ऑफलाइन आवेदन केसे करे ?
यदि आप एक महिला हैं और अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती हैं, तो आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर जाएं।
- कर्मचारी से एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के बारे में बात करें। वे आपको इस लोन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
- आपको इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए फॉर्म देंगे।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। सभी मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- फॉर्म जमा करें। भरे हुए फॉर्म को बैंक कर्मचारी को जमा कर दें।
- बैंक के अधिकारी आपके आवेदन फॉर्म की जांच और सत्यापन करेंगे।
- यदि आपका लोन स्वीकृत होता है, तो 24 से 48 घंटे के भीतर आपके बैंक अकाउंट में लोन की राशि जमा कर दी जाएगी।
इस प्रकार, आप भारतीय स्टेट बैंक स्त्री शक्ति योजना 2024 का लाभ उठा सकती हैं और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं।
SBI Stree Shakti Yojana Youtube Video
पूछे जाने वाले प्रश्न
इस योजना के तहत, कोई भी महिला जो अपना व्यवसाय या रोजगार शुरू करना चाहती है, वह बैंक से बहुत ही कम ब्याज पर 25 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती है।
इस योजना के अंतर्गत महिला 25 लाख रुपए तक की लोन मिल सकता है।
समापन
आज के इस ब्लॉग में हमने Stree Shakti yojana 2024 के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इसमें कुछ नहीं समझ में आ रहा या तो कोई दिक्कत आ रही है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। आपकी कमेंट पढ़कर हम आपको जरूर सहायता करेंगे।
अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा है तो आप इस ब्लॉक को अपने फैमिली मेंबर के साथ और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि आपका दोस्त भी इस ब्लॉग को पढ़कर जरूरी जानकारी प्राप्त करके स्त्री शक्ति योजना का लाभ ले सके। धन्यवाद !