Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 : मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को राजस्थान सरकार द्वारा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके स्वास्थ्य और शैक्षिक स्तर को सुधारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना का लाभ उन सभी लड़कियों को दिया जाएगा जो 1 जून 2016 के बाद राज्य में पैदा हुई हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के शिक्षा को बढ़ावा देना है और लड़कियों के स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति में सुधार करना , समाज में लड़कियों को भी समान मौका देना ओर लिंग भेदभाव दूर करना है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में जानकारी
मुख्यमंत्री राजश्री योजना में राज्य सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को अच्छे शिक्षक और स्वास्थ्य के लिए ₹50000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि बेटियों को 6 किस्तों में दी जाती है। यह योजना से दी हुई राशि से लड़की का पालनपोषण , शिक्षा और स्वास्थ्य सुधारने के लिए दी जाएगी।
यह राशि बेटियों को 6 किस्तों में निचे मुजब दी जाएगी।
- इस योजना में पहली किस्त ₹2500 की बालिका के जन्म पर दी जाती है।
- दूसरी किस्त भी ₹2500 की बालिका जब 1 वर्ष की हो तब दी जाती है जिसे आवश्यक टीके लगवाने के लिए।
- तीसरी किस्त लड़की को जब स्कूल में दाखिला या प्रवेश लेने पर ₹4000 की दी जाएगी।
- चौथी किस्त कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹5000 की दी जाएगी।
- पांचवी किस्त दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹11000 की दी जाएगी।
- छठी क़िस्त ₹25000 की दी जाएगी जब बालिका विद्यालय के 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर जमा होगी।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024
योजना का नाम क्या है? | Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 |
यह योजना किसने आरम्भ की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
योजना लागू राज्य | राजस्थान |
कब शुरू हुआ | योजना की शुरुआत 1 जून 2016 |
उद्देश्य | लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके स्वास्थ्य और शैक्षिक स्तर को सुधारना |
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है ? | 1 जून 2016 के बाद राजस्थान राज्य में पैदा हुई लड़की |
आवेदन कैसे कर सकते हैं ? | ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | https://evaluation.rajasthan.gov.in/scheme/detail/261 |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार ने की है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके स्वास्थ्य और शैक्षिक स्तर को सुधारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवश्यक Documents
- माता-पिता का आधार कार्ड
- लाभार्थी लड़की का आधार कार्ड
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 के लाभ
लाभ प्रदान करने का समय | लाभ की राशि |
---|---|
जन्म के समय | ₹2,500/- |
टीकाकरण के 1 साल बाद | ₹2,500/- |
पहली कक्षा में प्रवेश पर | ₹4,000/- |
छठी कक्षा में प्रवेश पर | ₹5,000/- |
दसवीं कक्षा में प्रवेश पर | ₹11,000/- |
बारहवीं कक्षा में प्रवेश पर | ₹25,000/- |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता/पात्रता
- लड़की राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।
- उसका जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ हो।
- लड़की का जन्म किसी सरकारी या निजी चिकित्सा संस्थान में हुआ हो, जो जननी सुरक्षा योजना (JSY) के तहत पंजीकृत हो।
- केवल दो लड़कियां ही इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- लड़की के माता-पिता के पास आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड होना चाहिए।
Read More : Rajasthan Palanhar Yojana 2024
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 Offline आवेदन केसे करे ?
- राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्थान मुख्यमंत्री राज्यश्री योजना 2024 में आवेदन करने के लिए आपको सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा केंद्र से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसने पूछी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी को फॉर्म के साथ सहलग्न करें।
- अब आवेदन फार्म और दस्तावेज फॉर्म वापस वही जमा कर दे जहां से आपने लिया हो।
- आवेदन जमा करने के बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और दस्तावेज की जांच की जाएगी जानकारी और दस्तावेज सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।
- ऐसे आप मुख्यमंत्री राजश्री योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सारांश
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की इसमें आवेदन कैसे कर सकते हैं। इसके लिए कौन सी पात्रता होनी चाहिए। और कोनसे से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। इस सभी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। इस ब्लॉक को आप अपने फैमिली मेंबर को साथ शेयर कर सकते हैं। धन्यवाद !